Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

120 साल बाद दिखी ऐसी हैट्रिक, 18 साल के गेंदबाज ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास

नई दिल्ली, 10 मई : हैट्रिक लेने की चाहत हर गेंदबाज की होती है. लेकिन, जब वो हैट्रिक डेब्यू मैच में ही मिल जाए तो कहने ही क्या? कुछ ऐसा ही 18 साल के गेंदबाज टॉम नॉर्टन के साथ हुआ है, जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर कमाल की हैट्रिक ली. ऐसा करते हुए उन्होंने ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि काउंटी चैंपियनशिप में ऐसी हैट्रिक भी 120 साल बाद देखने को मिली है. टॉम नॉर्टन ने ग्लेमॉर्गन की ओर से समरसेट के खिलाफ डेब्यू किया, जिसकी दूसरी पारी में उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की.

टॉम नॉर्टन ने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर ली हैट्रिक
ग्लेमॉर्गन और समरसेट के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन पर काउंटी चैंपियनशिप का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में समरसेट ने 6 विकेट पर 32 रन बनाए, जिसमें से 4 विकेट, हैट्रिक के साथ टॉम नॉर्टन ने अकेले लिए. टॉम नॉर्टन ने अपने डेब्यू मैच में जिन 3 बल्लेबाजों को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की, उसमें जेम्स रियू, टॉम लैमोनबी और माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन का नाम शामिल रहा. इनके अलावा उन्होंने विल स्मिड को आउट किया और दूसरी पारी में अपना चौथा शिकार किया.

See also  लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कौन सी होम्योपैथिक दवाएं हैं फायदेमंद…

टॉम नॉर्टन ने रचा इतिहास, 120 साल बाद हुआ ऐसा
समरसेट के खिलाफ हैट्रिक लेकर टॉम नॉर्टन ने इतिहास रचा. वो फर्स्ट क्लास डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले ग्लेमॉर्गन के सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं. 1906 के बाद वो पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में फर्स्ट क्लास डेब्यू पर हैट्रिक लिया है. सीधे शब्दों में कहें तो 120 साल बाद ऐसी हैट्रिक दिखी है जो काउंटी चैंपियनशिप में पहले नहीं दिखी.

ग्लेमॉर्गन और समरसेट के मुकाबले का हाल
काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले की बात करें तो अपनी पहली पारी में 354 रन बनाने वाली समरसेट का कमाल दूसरी पारी में वैसा नहीं दिखा है. दूसरी पारी में समरसेट ने 32 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं. इस बीच ग्लेमॉर्गन की पहली पारी 229 रन पर खत्म हुआ. समरसेट को फर्स्ट इनिंग में लीड जरूर मिली है. मगर उनकी दूसरी पारी पर नकेस कसकर ग्लेमॉर्गन मैच में वापसी करती दिख रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!