Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Royal Enfield ने Ferrari और Audi को छोड़ा पीछे, बनी दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड

Royal Enfield ने दुनिया की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Brand Finance Automotive Industry 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गई है. इस लिस्ट में इसके आगे सिर्फ Toyota और BMW हैं. वहीं Audi चौथे और Ferrari सातवें स्थान पर हैं.

ग्लोबल बाजार में पकड़ तेज
इस रिपोर्ट में Royal Enfield को 100 में से 88.9 का Brand Strength Index स्कोर मिला है और इसे AAA रेटिंग दी गई है. इससे साफ होता है कि कंपनी की ग्लोबल बाजार में पकड़ तेजी से मजबूत हो रही है. इसकी ब्रांड वैल्यू भी 30 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. ये कंपनी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, जो पहले सिर्फ एक रेट्रो बाइक ब्रांड के रूप में जानी जाती थी.

See also  सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक चंदेल ने माँ मनका दाई मंदिर में टेका मत्था...

दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में मौजूद
आज के समय में Royal Enfield दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में मौजूद है और इसके 3,200 से अधिक रिटेल आउटलेट्स हैं. कंपनी के पास 7 अंतरराष्ट्रीय CKD असेंबली प्लांट भी हैं, जिससे इसका प्रोडक्शन और सप्लाई नेटवर्क और मजबूत हुआ है. यूरोप, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में इसकी मांग लगातार बनी हुई है.

कंपनी के सफलता का कारण
कंपनी की सफलता का बड़ा कारण इसका साफ और स्थिर प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी है. Royal Enfield ने हमेशा अपनी पहचान बनाए रखी है और सरल इंजीनियरिंग के साथ क्लासिक डिजाइन वाली मोटरसाइकिलें पेश की हैं. Royal Enfield Hunter 350 और Royal Enfield Super Meteor 650 जैसे मॉडल ग्राहकों में काफी लोकप्रिय हैं. वहीं Royal Enfield Himalayan 450 ने एडवेंचर सेगमेंट में कंपनी की पकड़ को और मजबूत किया है.

See also  महतारी वन्दन सम्मेलन में प्रचार सामग्री का आम नागरिकों को वितरण ,सरकार की योजनाओं की कर रहे है मुक्तकंठ से सराहना...

रिपोर्ट में भारत की दूसरी ऑटो कंपनियों का भी जिक्र है. Tata Motors दुनिया की सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड्स में पांचवें स्थान पर रही. वहीं Mahindra & Mahindra 25वें और Maruti Suzuki 34वें स्थान पर रही. ये भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए गर्व की बात है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!