Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब कार में बैठे-बैठे करें AI से बातें! एपल कारप्ले पर आया एलन मस्क का गरोक

Grok AI Apple CarPlay: एलन मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई ने अपने चर्चित एआई असिस्टेंट ग्रोक को अब एपल कारप्ले पर भी उपलब्ध करा दिया है. यानी अब ड्राइविंग के दौरान यूजर्स कार की स्क्रीन से सीधे ग्रोक एआई से बात कर सकेंगे. यह फीचर ग्रोक के लेटेस्ट आईफोन ऐप अपडेट के जरिए रोलआउट किया गया है और कारप्ले सपोर्ट करने वाली गाड़ियों में काम करेगा. खास बात यह है कि यूजर्स बिना फोन हाथ में लिए सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी ले सकते हैं और सफर के दौरान एआई के साथ बातचीत कर सकते हैं. इससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव बनने वाला है.

कार में कैसे करेगा काम ग्रोक एआई
ग्रोक एआई का नया अपडेट आईफोन ऐप के जरिए काम करेगा. जिन यूजर्स की कार में एपल कारप्ले सपोर्ट मौजूद है, वे कार स्क्रीन से सीधे ग्रोक ऐप खोलकर बातचीत शुरू कर सकते हैं. ड्राइविंग के दौरान यूजर सवाल पूछ सकता है, जानकारी ले सकता है या किसी भी विषय पर एआई से बातचीत कर सकता है. कंपनी के मुताबिक यह फीचर खासतौर पर हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है. एक्स पर ग्रोक के आधिकारिक अकाउंट ने भी इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि अब आपका सफर पहले से ज्यादा स्मार्ट होने वाला है. यह अपडेट उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो लंबे समय तक ड्राइव करते हैं.

See also  बैरिस्टर समारोह के निमंत्रण पत्र में जैजैपुर व सक्ति विधायक की उपेक्षा...

अभी इन फीचर्स की कमी रहेगी
हालांकि एपल कारप्ले पर आया ग्रोक एआई फिलहाल कुछ सीमाओं के साथ काम करेगा. टेस्ला कारों में मिलने वाले एडवांस इंटीग्रेशन की तुलना में यहां अभी कार कंट्रोल फीचर्स नहीं दिए गए हैं. यानी यूजर्स एआई के जरिए म्यूजिक, नेविगेशन, एसी या दूसरी व्हीकल सेटिंग्स कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा इसमें अभी वेक वर्ड सपोर्ट भी नहीं है. आसान भाषा में कहें तो यूजर “हे ग्रोक” बोलकर इसे एक्टिव नहीं कर सकता. हर बार ऐप को मैन्युअली खोलना होगा. इसके बावजूद यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एपल कारप्ले दुनिया भर की लाखों कारों में इस्तेमाल किया जाता है और इससे ग्रोक की पहुंच तेजी से बढ़ सकती है.

See also  BREAKING NEWS:गले में मछली फंसने से शख्स की हुई मौत...

ChatGPT और Perplexity को मिलेगी टक्कर
कारप्ले पर एआई असिस्टेंट्स की रेस अब तेजी से बढ़ रही है. इससे पहले ओपनएआई अपने ChatGPT वॉइस फीचर को कारप्ले पर ला चुका है, जबकि Perplexity AI भी इस दिशा में काम कर रहा है. लेकिन ग्रोक एआई की सबसे अलग बात इसका अंदाज माना जा रहा है. जहां दूसरे एआई असिस्टेंट सामान्य और शांत टोन में जवाब देते हैं, वहीं ग्रोक अपने मजाकिया और हल्के व्यंग्य वाले अंदाज के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि कई यूजर्स के लिए यह रोड ट्रिप और सफर को ज्यादा मनोरंजक बना सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में एआई असिस्टेंट सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि कार ड्राइविंग एक्सपीरियंस का भी अहम हिस्सा बन जाएंगे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!