Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने निकाली आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुब्रत प्रधान को सौंपा ज्ञापन

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के आह्वान पर कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,   राजस्व पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक निराकरण एवं लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान की उठाई मांग

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला जांजगीर-चांपा के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम अनुविभागीय अधिकारी जांजगीर महोदय सुब्रत प्रधान को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकालने तथा आंदोलन के दौरान पटवारियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्यवाहियों को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। फेडरेशन ने कहा कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी जायज मांगों का समाधान दमनात्मक कार्यवाहियों के बजाय सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति से किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ केंद्र सरकार के समान देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। फेडरेशन का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों एवं पेंशनरों को उनके वाजिब आर्थिक लाभ से वंचित रखना उचित नहीं है। केंद्र एवं राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अंतर समाप्त कर प्रदेश के कर्मचारियों को समान लाभ दिया जाना चाहिए।
फेडरेशन के जिला संयोजक विश्व नाथ परिहार एवं राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि कर्मचारी संगठन सदैव शासन के साथ सकारात्मक संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के पक्षधर रहे हैं, किंतु कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है। शासन से अपेक्षा है कि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों प्रमुख मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। अन्यथा फेडरेशन कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार, जिला महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्रिय, जिला सह-संयोजक डॉ. व्ही. के. पैगवार ,प्रांतीय प्रतिनिधि रविन्द्र राठौर,धर्मेन्द्र यादव,डॉ रविन्द्र द्विवेदी, भुवनेश्वर देवांगन,विकास सिंह, निधिलता जायसवाल प्रभाती साहू, यू एस राठिया,राधेश्याम कंवर किरण फिरत,संतोष सिंह, टी के टंडन, जयंत सिंह क्षत्रिय, पुष्पराज सिंह चंदेल,ओमप्रकाश राठौर, विशाल वैभव, आलोक दुबे, रामू भैना,शत्रुहन राठौर  हरीशगोपाल, लक्ष्मीनारायण तिवारी,मनहरण थवाईत,राजीवनयन शुक्ला, विवेक राठौर,सुरेश पंडा, खुशबू तिवारी, सुष्मिता दीवान श्वेता राठौड़ अंबालिका बरगाह, टिकेंद्र दीवान,सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण
भारी संख्या में उपस्थित थे।

See also  विशाल पंडाल में विराजमान होंगे "कचहरी चौक के राजा"... आकर्षक लाइटिंग व पुष्प सजावट के साथ होगी संगीतमय आरती...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!