Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सभापति निवास में राम भजन एवं खाटू श्याम भजन का होगा आयोजन, पूजा साहू, रुचिता तिवारी एवं संगम सोनी द्वारा दी जायेगी विशेष प्रस्तुति 

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू के चाम्पा स्थित निवास में भक्ति का विशेष रंग बिखेरने के उद्देश्य से आगामी 20 नवंबर शुक्रवार को चाम्पा में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। शिव स्टेशनरी, तहसील रोड़, चाम्पा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में राम भजन एवं खाटू श्याम भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा।
आयोजन के तहत शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक राम भजन का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात रात 9 बजे से हरि कृपा तक खाटू श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या में गरियाबंद की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती पूजा साहू तथा बिलासपुर की रुचिता तिवारी एवं संगम सोनी द्वारा अपने मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान रात 8 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।
इस आयोजन में जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति राजकुमार साहू, शिव कुमार एवं लक्ष्मण प्रसाद साहू का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के लिए विनीत के रूप में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।

See also  Facebook Friendship Fraud : खाकी पर दाग: शादी का झांसा देकर शिक्षिका का शोषण करने वाला आरक्षक हुआ फरार, केस दर्ज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!