Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

टाटा सूमो गोल्ड चार पहिया वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

टाटा सूमो गोल्ड चार पहिया वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। टाटा सूमो गोल्ड चार पहिया वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी परवेज आलम  उम्र 34 वर्ष निवासी राताखार कोरबा को जिला कोरबा में सुमो वाहन के साथ हिरासत में लिया।
चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर से टीम गठित कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा द वि के  तहत कार्यवाही कर नोटिस देकर न्यायालय पेश किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 18 सितम्बर 23 को प्रार्थी शीतल प्रसाद सोनवानी पिता किरण कुमार निवासी जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया की 17 सितम्बर 23 को घर के बाहर में रखे टाटा सूमो गोल्ड वाहन को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया हैं की रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।
दौरान विवेचना सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी परवेज आलम  उम्र 34 वर्ष निवासी राताखार कोरबा द्वारा टाटा सूमो को बेचने के लिए ग्राहक तलास रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत 23 सितम्बर को धारा 41(1) क, का नोटिस देकर न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CG News:हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यहीन, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!