Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सिर्फ भारत ही नहीं, इंग्लैंड की इस टीम के लिए खेल चुके हैं शुभमन गिल, ऐसा रहा था रिकॉर्ड

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड दौरा बेहद खास होने जा रहा है. इस बार वे न केवल बल्लेबाजी से टीम का नेतृत्व करेंगे, बल्कि पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की कमान भी संभालेंगे. यह जिम्मेदारी उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है. इससे पहले इंग्लैंड की धरती पर गिल ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभाव छोड़ा है, और अब उनकी नजरें कप्तान के तौर पर भी अपनी छाप छोड़ने पर हैं. खास बात यह है कि गिल इंग्लैंड की एक टीम के लिए भी खेल चुके हैं, जिसके बारे में काफी कम फैंस जानते हैं.

See also  कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, शासकीय भूमि का अतिक्रमण को रोकने और जुर्माना वसूली एवं लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश...

इंग्लैंड की इस टीम के लिए खेल चुके हैं गिल
दरअसल, साल 2022 में शुभमन गिल ने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट टीम ग्लेमोर्गन के लिए खेला था. ये पहला मौका था जब गिल काउंटी चैंपियनशिप में खेलने उतरे थे. इस दौरान उन्होंने 3 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया और अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. गिल ने 61 के शानदार औसत से 244 रन बनाए, जिसमें उनकी तकनीकी मजबूती और अनुकूलन क्षमता साफ दिखी थी. इंग्लैंड की पिचों पर स्विंग और उछाल भरी परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन ने यह संकेत दिया कि वे भविष्य में इस चुनौतीपूर्ण मैदान पर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. यह अनुभव उनके लिए इस बार के टेस्ट दौरे की तैयारी में अहम साबित होगा. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में गिल के आंकड़ें इंग्लैंड में कुछ खास नहीं हैं. वह भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेलते हुए इंग्लैंड में 14.66 की औसत से 88 रन ही बना सके हैं. ऐसे में गिल की नजर इस बार अपने इन आंकड़ों को सुधारने पर रहने वाली है.

See also  प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की : मुख्य न्यायाधीश…

भारतीय क्रिकेट में नए दौर की शुरुआत
शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का एक बड़ा कदम है. यह फैसला तब लिया गया, जब सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. ऐसे में अब गिल की कप्तानी में भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो इस दौरे को एक नई शुरुआत बना सकते हैं. उनके साथ करुण नायर, साई सुदर्शन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज टीम को मजबूती देंगे. ऐसे में फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि क्या गिल इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से चमत्कार कर सकते हैं.

See also  32 ट्रेनें निरस्त, इस रूट पर बाधित रहेगी रेल सेवा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!