Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG ACCIDENT : रेत लदे हाईवा का कहर: बाइक सवार को 200 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

अभनपुर। अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चंपारण चौक के पास हुई, जहां रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति वाहन के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद हाईवा चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब 200 फीट तक व्यक्ति को घसीटता रहा, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  जनदर्शन में विभिन्न दुरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने सुनायी अपनी समस्यांए...

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अवैध रेत परिवहन लंबे समय से जारी है। गरियाबंद और धमतरी से रेत से भरे वाहन लगातार इसी रास्ते से रायपुर की ओर जाते हैं, जिसके चलते हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!