Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
जांजगीर-चाम्पाज्योतिष – वास्तु

गबन की गई राशि के डर से ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक में सरपंच नहीं पहुंचा, नियम विरुद्ध दो सीसी रोड का 4 लाख 80 हजार रुपए गबन कर लेने का आरोप…

गबन की गई राशि के डर से ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक में सरपंच नहीं पहुंचा
 
नियम विरुद्ध दो सीसी रोड का 4 लाख 80 हजार रुपए गबन कर लेने का आरोप
 
 
मालखरौदा।  ग्राम सकर्रा के सरपंच पदमा बरेठ के द्वारा तत्कालीन सचिव राजेश गबेल को दबाव बनाकर बिना बिल भवचर के नियम विरुद्ध बिना मटेरियल सप्लाई कियें अग्रिम राशि दो सीसी रोड का 4 लाख 80 हजार रुपए को आहरण कर गबन कियें जाने का आरोप है। जिसका पेपर प्रकाशन पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया की गबन किया गया राशि के डर से ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक में सरपंच नहीं पहुंचा। वही बताया की अब सरपंच पदमा बरेठ भी जान रही है कि अब किसी प्रकार का राजनीति दबाव काम नही आने वाली है। आरोप में बताया की राजनीति दबाव बनाकर चार साल से गुलछर्रा उढाते हुई भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। अग्रिम राशि आहरण वाले सीसी रोड को बनाना ही पड़ेगा नहीं बनाने की स्थिति में एक से डेढ़ वर्ष पूर्व आहरण किया गया नियम विरुद्ध वाले राशि को पंचायत खाता में जमा करना पड़ेगा जमा नहीं करने की स्थिति में एफ आई आर रिपोर्ट दर्ज हो सकता है। आचार संहिता लगने के बाद जांच अधिकारी देवलाल बंजारे द्वारा जांच प्रतिवेदन को जमा करना ही पड़ेगा अब इंतजार का घड़ी समाप्त होने की स्थिति बन रही है। अग्रिम राशि आहरण के भ्रष्टाचार पर जनपद सीईओ मालखरौदा एवं जिला पंचायत सीईओ जांजगीर चांपा कलेक्टर  जिला शक्ति सभी ने मौन धारण किए हुए हैं आचार संहिता लगने के बाद मौन धारण टूट सकता है सकर्रा के ग्रामीण जनों का उसी दिन का इंतजार है।
नियम विरुद्ध अग्रिम राशि निकालने और गड़बड़ी करने  के कई मामलें की शिकायत कार्यालय में पहुंची है।
सुशीला साहू सीईओ जनपद पंचायत मालखरौदा

See also  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात नियमों का उलंघन करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!