Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 28 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिला की थाना मुलमुला, शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया गया कि आरोपी दीना कश्यप उम्र 40 साल निवासी जेवरा थाना मुलमुला के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6,000 रूपए, प्रवीण कुमार खटकर उम्र 23 साल निवासी मेंहदी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000 रूपए, मोहन पटेल के उम्र 50 साल निवासी मेहन्दी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 2000 रूपए बरामद किया गया है।
आरोपी दीना कश्यप उम्र 40 साल निवासी जेवरा के विरूद्ध थाना मुलमुला में तथा आरोपी प्रवीण कुमार खटकर उम्र 23 साल, मोहन पटेल उम्र 50 साल निवासी मेहन्दी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण  में अलग- अलग अपराध धारा पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में यदुमणि सिदार एसडीओपी  चांपा, निरी. रंजीत सिंह कंवर, उपनिरी कृष्ण पाल सिंह, प्रआर अनिल अजगल्ले, आर. सुरेश कुर्रे, हेमंत खरे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  गायों की मौत पर बवाल: कांग्रेस जांच टीम गांव पहुंची, ग्रामीण बोले– रायपुर-बिरगांव का कचरा रात में डंप हो रहा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!