Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh ब्रेकिंग : आयरन प्लांट के फर्नेस ब्लास्ट से झुलसे थे बिहार के 4 मज़दूर, इलाज दौरान 2 की मौत

रायगढ़। जिले में आयरन प्लांट के फर्नेस ब्लास्ट से बिहार के 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। 2 श्रमिकों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां दोनों श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के मां मनी प्लांट का है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात पूंजीपथरा स्थित मां मनी प्लांट में अचानक फर्नेस ब्लास्ट हुआ। इससे वहां क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे बिहार क्षेत्र के रहने वाले रमानंद साहनी (32), अनुज कुमार (35), सुधीर कुमार (47) और संजय श्रीवास्तव (52) गंभीर रूप से झुलस गए।

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, रमानंद और अनुज को डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। उनका इलाज वहां चल रहा था, लेकिन शुक्रवार की शाम रमानंद साहनी की मौत हो गई और शनिवार की देर रात अनुज कुमार ने भी दम तोड़ दिया।

See also  CG News : कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी पर झूला

शव को गृहग्राम भेजा जा रहा

घटना के बाद मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद बिहार उनके गृह ग्राम भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमानंद क्रेन ऑपरेटर के रूप में पिछले दो सालों से प्लांट में काम कर रहा था। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

Advertisment

परिजनों को दी गई सूचना

इस संबंध में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!