Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गांजा एवं अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

 जांजगीर-चांपा। गांजा एवं अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को थाना अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध शराब, गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा 24 जून 2025 को गांजा व अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया। जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ के जवाहर सहिस के कब्जे से 180 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2000 ₹ एवं पन्नी पाउच व जरीकेन में रखे कुल 9.650 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 ₹, व नगदी बिक्री रकम 4150 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी. के.के. साहू सउनि अशोक कश्यप, म.प्र.आर रामकुमारी मार्को, आरक्षक गौकरण राय का योगदान सराहनीय रहा।

See also  शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए, यहां के अक्षय वट के दोने में माता शबरी ने रखे थे बेर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!