Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

रायगढ़। रायगढ़ जिले में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटंगडीह के पास एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 जेबी 6421 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 11 एएच 6910 में सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रेलर के पहियों के नीचे आकर मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।



