Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस यातायात जांजगीर द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में 03 नवम्बर 2024 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर सायकल में तीन सवारी वाहन में सिलेक्टर ग्लास नही होना, पार्किंग लाईन का नही होना, तेज गति से वाहन चालाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 82 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 28,900 रू का समन शुल्क लिया गया है। तथा वाहन चेकिंग के दौरान 04 वाहन चालकों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर वाहनों को जप्त किया जाकर धारा 185 MV ACT के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में वाहन चालकों को समझाईस दी जा रही है।

See also  बागबाहरा जंगल से रेस्क्यू कर सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध की बचाई गई जान, नंदनवन जंगल सफारी में 1 माह तक चला इलाज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!