Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों समेत ग्रामीणों का चक्काजाम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की जान चली गई, जबकि उसके पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, कोयला लोड ट्रेलर (क्रमांक CG-13-AD-2483) के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति टीकाराम राठिया और बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि उमा राठिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं और सुबह अपने परिवार के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

See also  आपस में भिड़ी बाइक, शिक्षक समेत दो गंभीर, खून से लथपथ पड़े सड़क पर घायलों को पत्रकार ने पहुंचाया अस्पताल 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!