Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आयुष्मान खुराना के आगे पस्त पड़े ऋषभ शेट्टी, ड्यूड की भी हवा निकली, 5 दिन में ही पार कर दिए 100 करोड़

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से फैंस को एंटरटेन कर रहे आयुष्मान खुराना को अब तक अपने करियर में कभी भी 200 करोड़ी फिल्म नहीं मिली है. लेकिन इस बार एक्टर की फिल्म थामा उनके करियर की इस कमी को भी जल्द ही पूरा करती नजर आएगी. ऐसा मैं नहीं कह रहा, इस फिल्म की कमाई के 5 दिनों के आंकड़े कह रहे हैं.

थामा फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी ने कमाल कर दिया है. फिल्म की कमाई के 5 दिनों के आंकड़े आ गए हैं. इन 5 दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा दी है. साथ ही फिल्म ने तो एक दिन की कमाई के मामले में कांतारा चैप्टर 1 को भी पीछे छोड़ दिया है.

See also  कोरबा में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन छीनी

थामा फिल्म ने कितने रुपए कमाए?
आयुष्मान खुराना की थामा फिल्म कमाई के मामले में उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. फिल्म अच्छे-खासे बजट में बनी है लेकिन कमाई में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. थामा की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में भारत में 65.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 78.70 करोड़ रुपए का हो गया था. वहीं विदेशों में फिल्म ने 11.30 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस लिहाज से दुनियाभर में 4 दिन में फिल्म ने 90 करोड़ रुपए कमा लिए थे. अब फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं. थामा ने पांचवे दिन 13 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 5 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103 करोड़ रुपए का हो गया है और अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म 5वें दिन विदेशों में कितना कमाती है.

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा के साथ सेलिब्रेटी विक्की जैन पहुंचे हसदेव क्रिएटर्स हब,  विक्की जैन ने हसदेव क्रिएटर्स हब की सराहना, कहा: युवाओं के सृजनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच...

आयुष्मान खुराना की बड़ी उप्लब्धि
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने रिलीज के 5 दिन में ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. ये आयुष्मान के अब तक के करियर की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म है साथ ही उनके करियर की ओपनिंग डे पर भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने बीते शनिवार 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर के सभी को चौंका दिया है. इसने ऋषभ शेट्टी की कांतारा 1 को पीछे छोड़ दिया है जो शनिवार को 9 करोड़ ही कमा पाई. ड्यूड का हाल तो और भी बुरा नजर आया और ये फिल्म मात्र 3 करोड़ की कमा सकी. ऐसे में दोनों की कमाई को मिला भी लिया जाए तो आयुष्मान की थामा का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आएगा. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा कबतक पार कर पाती है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!