Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खड़ी ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस…

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से 22 यात्री महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर वेंकटनगर के खैरझीटी गांव के पास बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और बचाव कार्य किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

See also  मनुष्यों की ऊर्जा ज़रूरत बनी समुद्री जीवों पर खतरा...

सभी घायल जिला अस्पताल रिफर

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर भिजवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!