Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR : अब कभी-भी हो सकता है नए मंत्रियों का एलान, तय कर लिए गए हैं नाम, सिर्फ घोषणा बाकी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रियों का एलान अब कभी-भी हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाम तय कर लिए गए हैं, सिर्फ घोषणा बाकी है। इससे पहले चुनावों की वजह से ये एलान टलता रहा। मगर अब नए मंत्रियों को साय कैबिनेट में शामिल करने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि संगठन और सरकार के बीच एक आखिरी दौर की बात-चीत होगी। इसके बाद नामों की घोषणा हो जाएगी। इसी माह नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में करवाए जाने की चर्चा है। हालांकि मीडिया के बार-बार पूछे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यही कहते रहे हैं, थोड़ा इंतजार करिए..।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर संबोधन...

साय कैबिनेट का जब गठन हुआ तो मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे हैं। प्रदेश में हमेशा 13 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जाता रहा है। तो पहले से ही एक खाली था। लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन ने इस्तीफा दिया तो 11 मंत्री बचे। कुल मिलाकर दो मंत्रियों की जगह साय कैबिनेट में इस वक्त खाली है।

साय कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्री सरगुजा संभाग से हैं। रायपुर दुर्ग और बस्तर संभाग से मात्र एक-एक मंत्री हैं। इसलिए रायपुर से किसी एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, बस्तर से केदार कश्यप अकेले मंत्री हैं, ऐसे में चर्चा है कि बस्तर से प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!