Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, एक के घर को बम से उड़ाया, तो दूसरे पर चला बुलडोजर…

नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी के पर्यटन स्थल पर हुए भयंकर आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकियों आदिल हुसैन थोकर (बीजबेहरा, अनंतनाग) और आसिफ शेख (त्राल) के खिलाफ जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

सुरक्षाबलों ने आदिल थोकर के घर को गोरी इलाके (बीजबेहरा) में बम से उड़ा दिया, जबकि आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ प्रशासन और सुरक्षाबलों के कड़े रुख को दर्शाती है।

जानकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े चार आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में सुनियोजित हमला किया। आतंकियों ने स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरे का इस्तेमाल किया। हमले में हिंदू पर्यटकों को विशेष रूप से निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, जो भारत के विभिन्न राज्यों से कश्मीर की खूबसूरती का आनंद लेने आए थे।

See also  दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है- मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, शहीद जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि...

हमले में शामिल चार आतंकियों में दो स्थानीय थे आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख और बाकी दो पाकिस्तानी आतंकी थे। सूत्रों के मुताबिक, आदिल थोकर ने इस हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की थी।

आदिल थोकर का पाकिस्तान कनेक्शन

Advertisment

सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया कि आदिल हुसैन थोकर उर्फ आदिल गुरी, जो बिजबेहरा का निवासी है, ने 2018 में वैध दस्तावेजों के साथ अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान यात्रा की थी। वहां उसने आतंकी प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लिया और हथियार चलाने के साथ-साथ विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग ली। 2024 में वह जम्मू-कश्मीर लौट आया और दक्षिण कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

See also  कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसमान्य की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सूना

आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबलों ने बिजबेहरा के गोरी इलाके में आदिल थोकर के घर को नियंत्रित विस्फोट से पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों को खाली किया और वहां के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। वहीं, त्राल के मंगनहामा में आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। यह कदम आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को स्पष्ट संदेश देने के लिए उठाया गया है कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

See also  सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस सेवा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री ने माना में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का किया शुभारंभ...

LoC पर बढ़ी निगरानी

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अपनी रणनीति को और सख्त कर दिया है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर निगरानी बढ़ाई गई है, और खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की योजना बनाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमले के तीन संदिग्ध आतंकियों आदिल थोकर, हाशिम मूसा (पाकिस्तानी), और अली बही (पाकिस्तानी) के स्केच जारी किए हैं और प्रत्येक पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

इसके साथ ही, 1,500 से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायों की घोषणा की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!