Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs PAK Match : ICC टूर्नामेंट्स में अब नहीं होगा India vs Pakistan मैच! पहलगाम हमले के बाद BCCI ने लिया बड़ा फैसला…

नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अहम निर्णय लिया है। BCCI ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखकर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी आगामी द्विपक्षीय सीरीज को रद्द करने का आग्रह किया है।

का कहना है कि जब तक पाकिस्तान से आतंकवाद की गतिविधियाँ जारी रहेंगी, तब तक दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बहाल नहीं किया जा सकता।​

इस पत्र में BCCI ने यह भी अनुरोध किया है कि भारत और पाकिस्तान को ICC टूर्नामेंट्स में एक ही ग्रुप में न रखा जाए। यदि दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती हैं, तो अलग बात है, लेकिन ग्रुप स्टेज में उन्हें एक साथ नहीं रखा जाए।​

See also  बिजली विभाग ने बकाया उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन, उपभोक्ताओं में आ रही जागरूकता, एक ही दिन पांच लाख छियाहत्तर हजार की बिजली बिल की वसूली...

के इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों को लेकर गंभीर है और सुरक्षा चिंताओं को सर्वोपरि मानता है। अब यह देखना होगा कि ICC इस पत्र पर क्या प्रतिक्रिया देता है और भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों की दिशा क्या होगी।

पुरुष क्रिकेट में अगला आईसीसी टूर्नामेंट वर्ष 2026 में फरवरी से मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। यह टी20 वर्ल्ड कप होगा। लेकिन उससे पहले बीसीसीआई के सामने एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Advertisment

इस साल पुरुष एशिया कप का आयोजन होना है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले खेले जाने की संभावना जताई जा रही है। दोनों टीमें ग्रुप A में शामिल हैं, जहां उनके साथ यूएई और हांगकांग की टीमें भी हैं। वहीं, ग्रुप B में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान की टीमें हैं।

See also  एम्स रायपुर की लापरवाही-हार्निया सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग...

हालांकि भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, पूरे टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए जाने की संभावना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!