छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना नवागढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग में रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से 08 जुआरियों को पकड़ने में मिली सफलता…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग में रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से 08 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन पर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना नवागढ़ प्रभारी निरी. भास्कर शर्मा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग में रात्रि गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 24 को मुखबिर सूचना पर ग्राम पोड़ी, अवरीद एवं हरदीहरी में रेड कार्यवाही कर 09 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम पता- मिथुन दिवाकर उम्र 34 वर्ष साकिन पोडी थाना नवागढ, मुकेश वैष्णव उम्र 35 वर्ष साकिन पोडी थाना नवागढ, अनुज कश्यप उम्र 36 वर्ष साकिन पोडी थाना नवागढ, सुशील साहू उम्र 26 वर्ष साकिन पोडी थाना नवागढ, अनिल वर्मा उम्र 29 वर्ष साकिन झबडी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार, राकेश कुमार देवांगन उम्र 42 साल निवासी अमोदा थाना नवागढ़, दुर्गा शंकर वस्त्रकार उम्र 31 साल निवासी अमोदा थाना नवागढ़, जनक राम उम्र 56 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़, बुधराम प्रजापति उम्र 24 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़ को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि हीरालाल एक्का, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना , संजय टण्डन, माघवेंद्र नवरत्न, अभिषेक जायसवाल एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।



