Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर रेल हादसे के बीच मंत्री का गाना बना विवाद का विषय, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हंगामा, देखें वीडियो….

रायपुर/बिलासपुर,05नवंबर। बिलासपुर रेल हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत और 20 से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस बीच राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे जांजगीर जिले में आयोजित राज्य अलंकरण एवं रजत जयंती महोत्सव के मंच पर गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य चल रहा था, उसी समय मंत्री का कार्यक्रम में सुर में गाना जनता के बीच संवेदनहीनता की पराकाष्ठा के रूप में देखा जा रहा है।

See also  RAIPUR NEWS : शिक्षा विभाग ने संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया निर्देश…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंत्री के इस व्यवहार को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि “जब लाशें उठ रही थीं, तब सुर उठाना क्या राजनीति का नया मानक है?” वहीं कुछ लोगों ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता करार देते हुए कहा कि ऐसे समय में नेताओं को जनता के दर्द के साथ खड़ा होना चाहिए था, न कि उत्सव मनाना चाहिए था।

https://x.com/truth_finder04/status/1985998161966698847?s=46

राज्यभर में इस वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेता इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं और मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Advertisment

फिलहाल, सरकार की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दूसरी ओर, हादसे में घायल यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है और प्रशासन राहत एवं सहायता कार्यों में जुटा हुआ है।

See also  मीटर रीडरों ने बेमियादी हड़ताल का लिया निर्णय, विभिन्न मांगों पर द्विपक्षीय वार्ता नहीं होने से मीटर रीडर्स आक्रोशित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!