Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत की चेतावनी, पुलिस हरकत में ,40 लोगो के खिलाफ एफआईआर , गिरफ्तारी जल्द

रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ और विवाद की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है और सत्ता के संरक्षण में ‘गुंडाराज’ फल-फूल रहा है। 24 घंटे में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग डॉ महंत ने की है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया । डॉ. महंत की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई और 40 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने बयान में कहा कि क्रिसमस के मौके पर मॉल की सजावट को निशाना बनाना और वहां मौजूद आम नागरिकों व कर्मचारियों से उनकी जाति और धर्म पूछकर उन्हें आतंकित करना बेहद निंदनीय है। डॉ. महंत ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की शांति और सौहार्दपूर्ण संस्कृति पर एक ‘बदनुमा दाग’ करार दिया है। उन्होंने कहा, “किसी से उसका धर्म पूछकर उसे डराना छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही। यह घटना साबित करती है कि असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े लाठियां लेकर राजधानी के बीचों-बीच उत्पाद मचा रहे हैं।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सीजी साथी पुस्तिका का किया विमोचन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोगी संगठनों के तकनीकी सहयोग को दिशा देने का काम करेगी पुस्तिका...

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उपद्रवी मॉल में घुसकर अराजकता फैला रहे थे, तब पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ‘शांति का टापू’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अब लोग अपने त्योहार भी सुरक्षित तरीके से नहीं मना पा रहे हैं।

40 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी जल्द- एसएसपी डॉ.सिंह

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में बुधवार को तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर बने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कुछ उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisment

इस कारण बिगड़ा राज्य का माहौल
छत्तीसगढ के कांकेर में हुई सामुदायिक हिंसा और कथित अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज और हिंदुत्ववादी संगठनों ने 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया था। इस दौरान शहर के ज्यादातर बाजार बंद थे, लेकिन मैग्नेटो मॉल खुला हुआ था। मॉल के अंदर क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर विशेष सजावट की गई थी। बंद समर्थक जब मॉल पहुंचे, तो वे वहां की गई सजावट को देखकर भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने न केवल वहां तोड़फोड़ की, बल्कि क्रिसमस ट्री और अन्य सजावटी सामानों को नुकसान भी पहुंचाया। इस दौरान मॉल के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार भी किया गया।

See also  Congress: बदले जा सकते हैं PCC चीफ ! कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्ष भी हटेंगे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!