Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : नक्सलियों के खुफिया डंप से बरामद हुई भारी मात्रा में सामग्री, मौके पर नष्ट…

गरियाबंद, 31अगस्त। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 30 अगस्त को गोपनीय सूचना के आधार पर CRPF की 65वीं बटालियन ने थाना मैनपुर के भालुडिग्गी वन क्षेत्र में एक सघन एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया, जिसमें नक्सलियों के खुफिया डंप से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

CRPF की एफ/65 और जी/65 कंपनियों की संयुक्त टुकड़ी ने कुल्हड़ीघाट और बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाई गई सामग्री बरामद की। इसमें सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, प्लास्टिक के जूते, तिरपाल, दवाइयां, राशन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। बरामद सामग्री को तुरंत नष्ट कर दिया गया, ताकि नक्सलियों को इसका उपयोग करने का मौका न मिले।

See also  PM Modi : आज शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे देश को करेंगे संबोधित, कर सकते है कोई बड़ा ऐलान…

इस बरामदगी से साफ है कि नक्सली संगठन जंगलों में अपनी गतिविधियों को संचालित करने के लिए स्थानीय स्तर पर सामग्री जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!