Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Korba Crime : प्रेमप्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद की आत्महत्या; वीडियो कॉल से बची युवती की जान

कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। बिलासपुर से कोरबा पहुंचे एक युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया, इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल युवती ने साहस दिखाते हुए 112 पर कॉल कर और स्वजनों को वीडियो कॉल के जरिए अपनी लोकेशन भेजी, जिससे समय रहते मदद पहुंच सकी।

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भारतमाला रोड के पास सन्डैल नाला पुल के नीचे युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। मृतक युवक की पहचान शुभम नायडू (28 वर्ष), निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था। वहीं घायल युवती (22 वर्ष) कश्यप कॉलोनी, सरकंडा, बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों मंगलवार रात करीब नौ बजे से लापता थे।

See also  इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता,  पीड़ितों से ठगी की रकम से ही क्रिप्टोकरेंसी USDT खरीदकर उसे भेजा जा रहा था काम्बोडिया चाइनीज के पास...

जानकारी के अनुसार, दोनों बिलासपुर से भारतमाला रोड के रास्ते कोरबा पहुंचे थे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवती ने हिम्मत जुटाकर 112 पर कॉल किया और अपने स्वजनों को वीडियो कॉल कर लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम नायडू को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत नाजुक होने के चलते उसे तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस युवती के बयान का इंतजार कर रही है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। बताया गया है कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!