भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चंदेल…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश भाजपा की योजनानुसार चलाये जा रहे विधान सभा क्षेत्र के सभी 41 शक्ति केन्द्रों पर लाभार्थी सम्मेलन एवं शक्ति केन्द्र बैठक का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत गत दिवस छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शक्ति केन्द्र ग्राम बुड़ेना, ग्राम धुरकोट, जांजगीर-नैला नगर मण्डल सहित 3 शक्ति केन्द्रों में लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा हितग्राही मूलक कार्यों में जिन हितग्राहियों को भारत सरकार के योजना का लाभ मिल रहा है उनके बीच चर्चा करते हुए उनका साल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ से स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से योजना के बारे में चर्चा के दौरान जानकारी प्राप्त की। इस लाभार्थी सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री खाद्यान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित भारत सरकार से प्राप्त योजना के लाभार्थी, हितग्राही सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। चंदेल ने सभी से परिचय प्राप्त किया तथा लाभार्थियों के अनुभव को साझा किया। उन्होंने इसके साथ ही शक्ति केन्द्रों के बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सभी योजनाओं को घर-घर व द्वार-द्वार तक पहुंचाये तथा सभी मतदान केन्द्रों को और अधिक गतिशील बढ़ाने व सक्रिय करने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, शक्ति केन्द्र बैठक प्रभारी धाजाराम साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, दुर्गेश तिवारी, दाऊराम कश्यप, विनोद सिंह, सुकपाल सिंह, धुरकोट शक्ति केन्द्र बैठक प्रभारी नरेन्द्र कौशिक, कोमल सिंह, परमेश्वर राठौर, तरूण राठौर, रूपचंद राठौर, मनहरण विजयवार, भागव यादव, भुनेश्वर केंवट, शक्ति केन्द्र बैठक प्रभारी अमरनाथ सोनी, शिवचमन सिंह, सुरेन्द्र यादव, अजीत गढ़वाल, देवानंद गढ़वाल, दिनेश राठौर, रामू सूर्यवंशी, लखन भार्गव, भागवत धीवर, किशोरी लाल राठौर, राधेश्याम राठौर, जगतराम केंवट, मोहन राठौर, चैतूराम कश्यप, संतोश राठौर, नारायण यादव, अखिलेश राठौर, खम्हन राठौर, झुमुक केंवट सहित इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण व लाभार्थीगण उपस्थित थे।



