Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नियमों को शिथिल कर कटकवार को मिली आर्थिक सहायता, पीसीसी सचिव राघवेंद्र पाण्डेय ने सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत के प्रति जताया आभार…

नियमों को शिथिल कर कटकवार को मिली आर्थिक सहायता, पीसीसी सचिव राघवेंद्र पाण्डेय ने सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत के प्रति जताया आभार 

जांजगीर-चांपा। नगर के युवा सतीश कटकवार के हार्ट की बीमारी की ईलाज के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2,75,000 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
सतीश कटकवार के हार्ट में अचानक प्रॉब्लम आई थी आनन फानन में उनको अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। अपोलो में चिकित्सकों द्वारा उनके हार्ट का मेजर आपरेशन किया गया था जिसमें करीब 3,00,000 रूपये का खर्च आया था,सतीश के परिवार वालों ने अपने परिचित के लोगों से कर्ज लेकर ऑपरेशन में आए खर्च का भुगतान किया था जिसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राघवेंद्र पाण्डेय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत को दिया था, तथा सतीश कटकवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु अनुरोध किया था। जिस पर तत्काल कार्यवाही हेतु विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा था सतीश के पारिवारिक और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने समस्त नियमों को शिथिल कर स्वैक्षिक अनुदान मद से सतीश कटकवार को 2,75,000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सचिव राघवेन्द्र पाण्डेय और सतीश कटकवार ने सहायता राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के प्रति आभार जताया है ।

See also  महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से किया जा रहा है पालन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!