Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह 12 को, प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा का आयोजन…

बिर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह 12 को

प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा का आयोजन

जांजगीर-बिर्रा। प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 12 सितंबर को आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में दोपहर 1 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि डॉ हीरालाल शर्मा प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा, गोपी सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नवीन सक्ती ज़िले,गगन जयपुरिया जी सभापति जिला पंचायत जांजगीर चांपा और अध्यक्षता गिरिजा कुमार दुबे सेवानिवृत्त प्रधानपाठक बिर्रा करेंगे। सम्मान समारोह में शिक्षकीय गतिविधियों में और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान इस प्रकार किया जाएगा। सेवानिवृत्त परम पूज्य स्व फेंकूलाल त्रिवेदी गुरूजी की स्मृति में, सेवानिवृत्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी स्व मनीराम कुम्भकार गुरूजी स्मृति में,स्व बाबूलाल देवांगन गुरूजी स्मृति में वरिष्ठ पत्रकार स्व त्रियुगी कुमार दुबे स्मृति में विशेष सम्मान।साथ ही साथ बिर्रा स्कूल के कक्षा 10 वीं 12 वीं से उत्कृष्ट विद्यार्थियों व शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा के स्नातक छात्रों का सम्मान एक मंच से किया जाएगा। आयोजन को लेकर संरक्षक श्रीमती कीर्ति सिंह जी सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यक्ष गिरिजा कुमार दुबे, सचिव डॉ उमेश दुबे, उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, बुद्धेश्वर कश्यप, कोषाध्यक्ष मोहनलाल कश्यप, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी,महाराम कश्यप, अभिराम कश्यप,मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू,देवचंद यादव, मुरारीलाल धवाईत, नरेंद्र यादव,तिजाऊ राम पटेल,सौखीलाल पटेल, पितांबर कश्यप, अवधेश कश्यप, देवप्रसाद भारद्वाज, सुरेश कर्ष, डॉ कुशल पटेल,फिरतसिंह,बहोरन धीवर,परदेशी केंवट सहित सभी सदस्य प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा जुटे हुए हैं।

See also  Sone Ki Lanka Ki Kahani: सोने की लंका कैसे बनी, भव्यता देखकर लालची रावण ने इसे पाने के लिए क्या-क्या किया?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!