Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IED ब्लास्ट से कांपी कर्रेगुट्टा पहाड़ी, दो जवान घायल, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज…

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान एक STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है. नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे. इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है.

See also  BREAKING NEWS : उरला पेट्रोल पंप के पास हुई हत्या का खुलासा दोपहर को…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!