Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG लव जिहाद मामला : ‘पहले की जमकर पिटाई, फिर जूतों की माला पहनाई’, मामला दर्ज…

छत्तीसगढ़ से भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। दरअसल, कांकेर जिले में रविवार के साप्ताहिक बाजार में लोगों ने एक युवक की पहले तो पिटाई की। फिर उसे जूतों का हार पहनाकर मारते हुए पुलिस स्टेशन तक ले जाया गया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एक साल में 3 बार गर्भवती हुई युवती

यह मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जूतों का हार पहनने वाले इस व्यक्ति का नाम असलम खान है, जो एक कैफे में काम करता था। असलम खान ने एक हिंदू युवती से शादी करने का वादा किया था और पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रहा था। इस दौरान युवती 3 बार गर्भवती हुई। असलम खान ने दो बार उसका गर्भपात कराया। जब युवती तीसरी बार गर्भवती हुई तो असलम खान ने उसे फिर से गर्भपात करने के लिए कहा। इस बार युवती ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। इस पर युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

See also  जरूरी खबर : बदले जाएंगे सभी पुराने सिम कार्ड, लगेगी लंबी लाइन, सरकार कर रही बड़ी तैयारी!..

इसके बाद असलम खान युवती के अलावा दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते में रहने लगा। असलम खान की इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। युवती ने परेशानी के बारे में अपनी एक दोस्त से बात की। इसके बाद यह बात चंद्र मौली मिश्रा तक पहुंची। उन्होंने तत्काल पीड़िता से बात की, जिसके बाद असलम खान की सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई और लोगों ने असलम खान की पहले जमकर पिटाई की और फिर जूतों की माला पहनाकर थाने ले गए।

भानुप्रतापपुर पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर असलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। ASP संदीप पटेल ने बताया कि युवक मुस्लिम और युवती हिंदू होने से मामला गरमा गया और घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग पहुंचकर हंगामा कर दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!