Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, महानदी घाट करही में अवैध रेत भण्डारण व परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कार्यवाही की है।
ग्राम करही तहसील हसौद जिला सक्ती थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत के महानदी में स्थित रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन कर सीमावर्ती जिला सक्ति व जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लगातार रेत परिवहन करने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अंतर जिला गठित जिला प्रशासन एवं पुलिस थाना बिर्रा की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04 अप्रैल 2026 के रात्रि महानदी घाट करही में मौके पर जाकर अवैध रेत भण्डारण व परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
 उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती कावेरी मरकाम, तहसीलदार हसौद गरिमा मनहर अनंत व अन्य राजस्व स्टॉफ एवं थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू स.उ.नि. नरेन्द्र शुक्ला, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक आरक्षक रघुवीर यादव, यू.के.कश्यप का विशेष योगदान रहा।

See also  थाना बिर्रा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बिर्रा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!