Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई, चालान को लेकर पुलिस से तीखी बहस, कानून को दी गई खुली चुनौती

0 थाना परिसर में सियासी दादागिरी, भाजपा कार्यकर्ता के चालान पर गरमाया माहौल
 
0 चालान नहीं कटना चाहिए क्योंकि हम भाजपा से हैं—थाना में गूंजा सत्ता का अहंकार!
 
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक भाजपा कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल का चालान किए जाने पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता थाना पहुंच गए। चालान की कार्रवाई को लेकर न सिर्फ विरोध किया गया, बल्कि पुलिस पर दबाव बनाते हुए कथित रूप से चेतावनी भरे शब्द भी कहे गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक युवक की मोटरसाइकिल का चालान किया गया। चालान कटते ही संबंधित युवक के भाजपा कार्यकर्ता होने की बात सामने आई, जिसके बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर थाना पहुंच गए और कार्रवाई पर आपत्ति जताने लगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी से जुड़े किसी भी व्यक्ति का चालान नहीं काटा जाना चाहिए, चाहे अधिकारी कोई भी क्यों न हो। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से तीखी बहस की और कथित तौर पर यह तक कहा कि “हमारे पास आप सभी पुलिसकर्मियों का पूरा डेटा है।” इस बयान को सीधे तौर पर कानून व्यवस्था को धमकी देने के रूप में देखा जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना परिसर में कुछ समय तक हालात बेहद तनावपूर्ण बने रहे। पुलिस अधिकारियों ने संयम बरतते हुए सभी को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा सकती।
घटना के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
नगरवासियों के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस तरह की दादागिरी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। कई लोग इसे “ट्रिपल इंजन सरकार” के कथित असर से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे सत्ता के नशे में कानून को जेब में रखने की कोशिश बता रहे हैं।
थाना में हुई इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीतिक पहचान कानून से ऊपर है, या फिर नियम सभी के लिए समान रहेंगे। फिलहाल, पुलिस अपने रुख पर कायम है और कानून के अनुसार कार्रवाई की बात कह रही है।
हमारे कार्यकर्ता के रिश्तेदार को पकड़ा था जो सब्जी बेचने का काम करता है हमारे द्वारा पुलिस को कहा गया कि वह गरीब आदमी है हो सके तो छोड़ दीजिए। चालानी  कार्रवाई को लेकर नही बल्कि पुलिस के द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर थाना पहुँचे थे उनके द्वारा बदसलूकी से बात किया गया था जिसे लेकर हम थाना पहुँचे थे।हमारे द्वारा पुलिस की कार्रवाई पर कभी हस्तक्षेप नही किया जाता।
 संतोष थवाईत,भाजपा मंडल अध्यक्ष, चांपा
कानून सबके लिए बराबर है। पुलिस समय समय पर दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से इस तरह कार्रवाई करती है। इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। सरकार का धौस दिखाकर पुलिस को धमकाना उचित नहीं है।
नागेंद्र गुप्ता,जिला प्रवक्ता, कांग्रेस
भाजपा कार्यकर्ता कुछ गलतफहमी की वजह से थाना आए हुए थे। बाद में सब क्लीयर हो गया। कानून सबके लिए बराबर है,बिना नंबर प्लेट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सत्यम चौहान,प्रभारी थाना चांपा …

See also  CG NEWS :दिल को झकझोर देने वाला मामल, पोस्टमार्टम करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप..

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!