आरोपी सोनू तांती पिता रामजतन तांती उम्र 20 साल निवासी मुडापार चौकी मानिकपुर कोरबा जिला कोरबा के विरुद्ध धारा 25 आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
कोतवाली जांजगीर पुलिस टीम द्वारा शारदा चौक, जांजगीर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था।
पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
जांजगीर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्क है एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आलोक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।