Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी का दोस्त को भी किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी का दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।
नाबालिक बालिका घटना दिनांक 05.01.25 को घर से अपनी दीदी के घर घूमने जा रही हूं कहकर निकली थी जो शाम तक वापस नहीं आई आसपास ढूंढने पर कोई जानकारी नहीं मिला जिसकी सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान साइबर तकनीकी के माध्यम से अपहृता एवं आरोपी का रायगढ़ तरफ होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP योगिताबाली खापर्डे को दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर रायगढ़ की ओर रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा सायबर तकनीकी के आधार पर घेराबंदी कर अपहृत बालिका को एक नागेश सूर्यवंशी के कब्जे से बरामद किया। आरोपी से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना दिनांक को अपहृता का अपहरण करने में अपने दोस्त के साथ मिलकर मोटरसाइकिल में साथ लेकर भागने का अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के निशान देही पर घटना में सहयोग करने वाले उसके साथी गुलशन टैगोर को पकड़ा गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 आरोपी का नाम
1-  नागेश कुमार सूर्यवंशी पिता राम रतन सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी पुटपुरा जांजगीर (मुख्य आरोपी)
2- गुलशन टैगोर पिता भीम प्रसाद टैगोर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुटपुरा जांजगीर
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा

See also  दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, फैसला आते ही आंखो से गिरने लगे आंसू… सिसोदिया को भी राहत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!