Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025 : MI बनाम GT मुकाबला आज, टॉप पर पहुंचने की जंग वानखेड़े में…

नई दिल्ली,06मई 2025 : IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगी। दोनों टीमें फिलहाल अंकतालिका में बराबरी पर हैं और इस मैच की विजेता सीधे टेबल टॉपर बन जाएगी।

पॉइंट्स टेबल में कांटे की टक्कर

हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 11 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 10 मैचों में 7 जीत हासिल कर 14 अंक जुटाए हैं और चौथे पायदान पर है। आज का मुकाबला दोनों के लिए अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम टॉप पर काबिज हो जाएगी।

See also  C.G Budget 2026 : छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें बस्तर के लिए क्या-क्या मिला?

हेड-टू-हेड में GT का पलड़ा भारी

IPL इतिहास में अब तक MI और GT के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस विजयी रही है। IPL 2025 की पहली भिड़ंत में भी GT ने 26 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में मुंबई के पास आज पिछली हार का बदला चुकता करने का मौका है।

Advertisment

वानखेड़े स्टेडियम: पिच रिपोर्ट और आंकड़े

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की पिच पर बॉल अच्छी तरह बैट पर आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। स्पिनरों को खास मेहनत करनी पड़ती है और तेज गेंदबाजों को घास की कमी के कारण कम मदद मिलती है। टॉस अहम भूमिका निभा सकता है और अक्सर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

See also  वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन से सफलता छू रहा ग्राम विकास समूह,  नंदौरखुर्द गौठान में आजीविका गतिविधियों से समूह को हो रही बेहतर आमदनी...

अब तक इस मैदान पर 121 IPL मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 56 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 65 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। RCB द्वारा 235/1 का सबसे बड़ा स्कोर (MI के खिलाफ, 2015) और KKR द्वारा 67 का न्यूनतम स्कोर (MI के खिलाफ, 2008) दर्ज है।

वानखेड़े में MI और GT का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर अब तक 90 मैच खेले हैं, जिनमें से 55 में जीत हासिल की है। वहीं गुजरात टाइटंस ने वानखेड़े में 5 मुकाबलों में से 3 में जीत और 2 में हार देखी है।

टीमें इस प्रकार हैं:

See also  Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर रची थी साजिश, पुलिस 4 आरोपी को दबोचा

मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

मैच देखने का तरीका:

इस मुकाबले को दर्शक JioCinema ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। टेलीविजन पर Star Sports के विभिन्न चैनलों पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा। लाइव अपडेट और स्कोर से जुड़ी सभी खबरें Lalluram.com पर भी उपलब्ध रहेंगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!