Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा धर्मांतरण रैकेट में 20 लोग पकड़े गए, कवर्धा में बड़ी कार्रवाई…

कवर्धा। कवर्धा जिले के आदर्श नगर क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा हो गया। मामले में एक फादर और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 लोगों को पकड़ा जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों और विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आदर्श नगर स्थित एक घर में बंद कमरे में गुप्त रूप से धर्मांतरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान लोगों को यह कहकर बुलाया गया था कि प्रार्थना करने से बीमारियां ठीक हो जाएंगी लेकिन असल में वहां ईसाई धर्म स्वीकार कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस पूरे कार्यक्रम में एक फादर और उनकी पत्नी की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि ये दोनों लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं और लोगों को प्रलोभन या भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

See also  प्रेक्षको ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक, निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य, समन्वय बनाकर दायित्वों का करें निर्वहन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!