Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Himachal: मानसून ने मचाई भारी तबाही, ब्यास नदी अपने रौद्र रूप में, महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचा पानी; प्रशासन अलर्ट पर

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून ने प्रदेशभर में भारी तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश से नदियां, नाले और खड्डें उफान पर हैं। देहरा उपमंडल में ब्यास नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

मंडी जिले में पंडोह डैम से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा मंडराने लगा है। बीते 24 घंटों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं।

See also  iPhone 17 के ये टॉप फीचर्स बना देंगे दीवाना, बाकी स्मार्टफोन्स की कर दी छुट्टी

महाकालेश्वर मंदिर पर संकट देहरा के ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर के समीप ब्यास का जलस्तर अब केवल तीन फुट नीचे रह गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर से मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। यह मंदिर न केवल ऐतिहासिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि यहां स्वयं ब्यास नदी दशक में एक बार भगवान शिव के चरणों में नतमस्तक होती है। साथ ही, यह भी कहा जाता है कि जैसे-जैसे पाप बढ़ेगा, यह शिवलिंग धीरे-धीरे पाताल लोक में स्थापित हो जाएगा। स्थानीय निवासी रमन शर्मा का कहना है कि करीब तीन वर्ष पूर्व भी ब्यास में इसी प्रकार का उफान देखा गया था। उन्होंने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है।

See also  सड़क पर मवेशियों का दिखा जमावड़ा तो जिम्मेदार होंगे सचिव: जिपं सीईओ, गौठान में मवेशियों को निर्धारित समय पर पहुंचाएं...

सड़कों पर मलबा, रास्ते बाधित डाडासीबा से मचकुंड मंदिर होते हुए नंगल घियोरी की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश के कारण भारी मलबा और पानी आ गया, जिससे सड़क बंद हो गई। पीडब्ल्यूडी और स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता बहाल करने का प्रयास जारी है, लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही।

प्रशासन की चेतावनी और राहत प्रबंधन एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने बताया कि ब्यास नदी और अन्य जल स्रोतों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग की टीमें अलर्ट पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। डीसी कांगड़ा के आदेशानुसार देहरा उपमंडल के सभी स्कूलों में अस्थायी छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

Advertisment

स्थानीय अपील और सुरक्षा सुझाव ढलियारा पंचायत की आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य अविनाश ने लोगों से आग्रह किया है कि वे छोटे नालों और खड्डों से दूर रहें, बच्चों को भी न जाने दें और बिना कारण यात्रा से बचें।

See also  आरटीई शाखा से कार्यमुक्त होने के बावजूद नहीं छूट रहा कुर्सी का मोह, जिला शिक्षा कार्यालय में अभी भी जमे हुए हैं व्याख्याता दिनेश कुमार राठौर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!