Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Healthy Juice For Morning : गर्मी के मौसम में रोज पिएं ये जूस, दिनभर रहेंगे तरोताजा, पढ़ें काम की खबर…

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। दिन की शुरुआत ताजे फलों और सब्जियों के जूस से करने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है, बल्कि दिनभर तरोताजा भी महसूस होता है। सुबह-सुबह संतरा, तरबूज, सेब, आंवला और गाजर जैसे हेल्दी जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

संतरा जूस
संतरे का जूस न सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि यह शरीर के लिए एक प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को कई घंटों तक ऊर्जावान बनाए रखता है। घर पर ताजे संतरे का जूस मिनटों में तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद व सेहत लाभ दोनों का आनंद ले सकते हैं।

See also  कटोरा तालाब में आयोजित 'खुशहाल एक साल’ इवेंट में युवाओं का दिखा उत्साह...

तरबूज जूस
गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए तरबूज का जूस बेहतरीन विकल्प है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा, यह वजन को कंट्रोल करने, हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। सुबह के समय तरबूज का जूस पीने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

सेब जूस
सेब को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन सिर्फ इसे खाने से ही नहीं, बल्कि इसका जूस पीने से भी कई फायदे मिलते हैं। सेब के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और पेट की सेहत सुधारते हैं। यह दिन की बेहतरीन शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है।

See also  CG NEWS:कोरबा पुलिस ने सक्ती से जब्त किया 270 किलो चोरी का तांबा, 3 गिरफ्तार…

आंवला जूस
भले ही आंवला जूस स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है, लेकिन सेहत के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं। आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद होता है। आप आंवला जूस में खीरा, अजवाइन और अदरक मिलाकर इसका पोषण मूल्य और बढ़ा सकते हैं।

Advertisment

गाजर जूस
गाजर का जूस पोषण से भरपूर होता है और इसमें विटामिन C, पोटेशियम और प्रोविटामिन A की भरपूर मात्रा होती है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है।

See also  कोरबा में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन छीनी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!