Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RCB को जिताने के बाद विराट कोहली की एक ख्वाहिश, बेंगलुरु में इसी साल खेलें 100वां मैच

नई दिल्ली, 25 अप्रैल : बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम, सामने 200 रन से ज्यादा का चेज और जवाब में विराट कोहली की जबरदस्त पारी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है. खास तौर पर जब ये इस मैदान पर टीम का आईपीएल 2026 में आखिरी मैच हो. गुजरात टाइटंस के खिलाफ बस यही माहौल था. मगर साथ में एक ख्वाहिश कि जल्द ही यहां टीम की वापसी हो, वो भी इसी सीजन में और यही दुआ ख्वाहिश खुद कोहली ने भी जताई, जिनके लिए चिन्नास्वामी में अगला मैच बहुत खास होगा.

शुक्रवार 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और गुजरात के बीच खेला गया मुकाबला बेंगलुरु फैंस के लिए एकदम परफेक्ट रहा. टीम ने 206 रन का लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और सीजन में पांचवी जीत दर्ज की. टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों में ही 81 रन की तूफानी पारी खेली. लोकल बॉय देवदत्त पडिक्कल ने भी 27 गेंदों में ही 55 रन उड़ा दिए और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.

See also  भाजपा जांजगीर-चांपा विधान सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 18 अक्टूबर को जांजगीर में...

बेंगलुरु में होगी RCB की वापसी?
RCB, कोहली और फैंस के लिए ये मैच और जीत इसलिए खास थी क्योंकि इस सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम का ये आखिरी मैच था. बेंगलुरु ने IPL 2026 में अपने 7 होम मैच में से 5 चिन्नास्वामी में खेल लिए और बचे हुए 2 मैच वो रायपुर में खेलेगी, जो कि सीजन शुरू होने से पहले ही तय हो गया था. ऐसे में फैंस को अपनी टीम को फिर से चिन्नास्वामी में खेलते देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. ये मौका इसी सीजन में भी मिल सकता है और यही हर किसी की ख्वाहिश है क्योंकि वो मुकाबला बहुत खास होगा.

See also  रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, सीता हरण, रावण वध सहित कई प्रसंगों की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कलाकारों का दिखा विशिष्ट अंदाज....

असल में बेंगलुरु में अब अगला मैच सीधे प्लेऑफ में खेला जाएगा. हालांकि अभी तक इसका ऐलान नहीं हुआ है लेकिन IPL की परंपरा के मुताबिक फाइनल मैच मौजूदा सीजन की चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर होता है. इस हिसाब से फाइनल मैच चिन्नास्वामी में ही खेला जाना लगभग तय है. ये भी संभव है कि उससे पहले एक क्वालिफायर या एलिमिनेटर भी यहां खेला जाए. अब RCB फैंस तो यही चाहेंगे कि टीम कम से कम फाइनल तक जरूर पहुंचे, ताकि वो अपनी आंखों के सामने टीम को फिर चैंपियन बनता देख सकें.

कोहली के 100वें मैच की ख्वाहिश
यही ख्वाहिश कोहली ने भी जताई, जिनके लिए बेंगलुरु में अगला मैच ऐतिहासिक होगा. कोहली ने कहा, “हम काफी खुश हैं कि यहां 5 मैच खेल सके और फैंस एक बार फिर टीम को खेलते हुए देख सके. क्रिकेट खेलने के लिए ये एक बहुत खास जगह है और यही उम्मीद है कि इस सीजन में हम एक बार फिर यहां लौटकर खेल सकें.”

Advertisment

असल में विराट के लिए निजी तौर पर भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में अगला मैच खास होने वाला है. बेंगलुरु के सबसे पुराने और सफर खिलाड़ी कोहली ने अभी तक चिन्नास्वामी में IPL के कुल 99 मैच खेले हैं. गुजरात के खिलाफ मुकाबला 99वां मैच था. ऐसे में यहां अगली बार जब वो मैदान पर उतरेंगे तो ये उनका 100वां मैच होगा. अगर ये मौका उन्हें इसी सीजन में मिलता है और वो भी फाइनल मैच में, तो इससे बेहतर कोहली और उनके फैंस के लिए शायद ही कुछ होगा.

See also  लोगो को भयभीत कर धारदार हथियार लहराने  वालो को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!