Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रयागराज पहुंचे गौतम अडानी, 50 लाख लोगों को महाप्रसाद का करेंगे वितरण…

प्रयागराज। जिले में महाकुंभ जारी है। देश विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु और सैलानी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस बीच आध्यात्म और आस्था का पावन जोड़ प्रयागराज में देखने को मिल रहा है। ऐसे में देश के शीर्ष उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इंफोसिस ग्रुप के संस्थापनक नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पहले ही महाकुंभ मेले में पहुंच चुकी हैं। सुधा मूर्ति परेड मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए महाराजा टेंट में ठहरी हुई हैं। बता दें कि महाकुंभ में अबतक 8 करोड़ 30 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

See also  सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् जुआ एक्ट की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 09 आरोपी किये गए गिरफ्तार...

गौतम अडानी करेंगे प्रसाद का वितरण

बता दें कि गौतम अडानी महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगे। इसके बाद वह पूजा अर्चना करेंगे और फिर बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा वह 50 लाख लोगों को महाप्रसाद भोजन कराने में भी शामिल रहेंगे, जिसे वह अपने हाथों से वितरित करेंगे। बता दें कि अडानी ग्रुप इस्कॉन और गीताप्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ में लगातार निशुल्क प्रसाद और भोजन की व्यवस्था करा रहा है, जिसका लाभ लाखों लोग ले रहे हैं। ऐसे में आज गौतम अडानी प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। बता दें कि गौतम अडानी आज इस्कॉन पंडाल में चल रहे भंडारा में अपनी सेवा अर्पित करेंगे। अडानी इस दौरान त्रिवेणी में पूजा अर्चना करन के बाद बड़े हनुमानजी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा गौतम अडानी महाकुंभ मेला का भ्रमण भी करने वाले हैं।

See also   थाना सारागांव क्षेत्र के आनंद ढाबा में 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!