Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विराट 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी को तैयार, दिल्ली के लिए खेलेंगे रणजी मुकाबला…

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2012 के बाद रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। बता दें कि, कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली के आगामी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को सूचित कर दिया है कि वह टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट

See also  छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन, प्राकृतिक औषधालय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में कोहली को गर्दन में हल्की चोट लगी थी। उनका हाल उस वक्त फिजियो ने जाना था। कोहली ने दिल्ली के लिए लाल गेंद के प्रारूप में मैच आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था।

रेलवे के खिलाफ खेलेंगे मैच

दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष (रोहन जेटली) और टीम प्रबंधन को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।’

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।

See also  कलेक्टर ने जल जीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण,  घर-घर पहुंचकर देखा पानी की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति

बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलना किया अनिवार्य

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य किया था। बोर्ड ने गुरुवार को टीम इंडिया के लिए नई नीतियां जारी कीं। इसकी वजह से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन और केंद्रीय अनुबंध के लिए पात्र बने रहने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य हो गया। केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही खिलाड़ी को इससे छूट दी जाएगी। नई नीति में कहा गया है- राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय अनुबंध में चयन के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में भागीदारी अनिवार्य है। इससे खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट से जुड़े रहने, प्रतिभाओं को खोजने में और मैच फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही बोर्ड घरेलू संरचना को मजबूत कर सकेगा।

See also  रिटायर कर्मचारी से 12 लाख की ठगी, तीन फ्रॉड गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!