Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदान केन्द्रों में मतदान की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की…

 जांजगीर-चांपा। विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रो का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने जांजगीर, नैला, बनारी, अकलतरा, कोटमीसोनार के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि मतदाता निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। मतदाता सहज एवं स्वस्फूर्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं।

See also  राज्योत्सव के लिए दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा, दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक हर घंटे चार जगहों से जायेंगी बसें...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!