Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गाँव गाँव में किसानो को दी जा रही है योजनाओं और नए कृषि तकनीकों की जानकारी

जांजगीर-चांपा। जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों व शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 5 मई से 20 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखण्ड के गांव-गांव पहुंचकर कृषि विभाग के मैदानी अमलो द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में फसलों की तैयारी, उन्नत बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी का प्रयोग, पी.एम.किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पी.एम.आशा योजना अंतर्गत फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीक व कृषि विभाग के विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से दी जा रही है। उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने और फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कृषि एवं समवर्गिय विभागो के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों की टीम गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके अलावा दलहन, तिलहन व अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

See also  राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाया रूद्राक्ष का पौधा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!