Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शनिवार के दिन करें ये टोटके, शनि देव की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां

नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। इस दिन किए गए विशेष उपाय और टोटके जीवन में सुख-शांति, धन-समृद्धि और नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं। चलिए जानते हैं शनिवार के कुछ असरदार टोटके।

1. हर कष्ट से मुक्ति के लिए दीपक टोटका
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें 3 लौंग डाल दें। इसके बाद इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे रखें। यह उपाय आपको शनि देव की कृपा दिलाने के साथ-साथ कई तरह के कष्टों से मुक्ति दिलाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसे कम-से-कम 3 से 5 शनिवार तक लगातार करना चाहिए।

See also  एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

2. नेगेटिव एनर्जी दूर करने का उपाय
यदि आपके घर में अनावश्यक रूप से कलेश और तनाव बना रहता है, तो शनिवार की शाम घर में कपूर और लौंग जलाएं। यह टोटका घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है और परिवार में चल रहे झगड़े और विवादों से मुक्ति दिलाता है। इससे घर का माहौल सुख-शांति से भर जाता है।

3. आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने का उपाय
शनि देव को आक के फूल प्रिय माने गए हैं। शनिवार के दिन काले कपड़े में आक के पेड़ की जड़ और फूल बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें। इसके साथ ही शाम के समय शनि मंदिर में जाकर 7 आक के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

See also  छत्तीसगढ़ : मवेशी चोरी कर क्रूरतापूर्वक परिवहन करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ध्यान दें: इस उपाय के दौरान शनि देव की नजरों में सीधे देखना नहीं चाहिए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!