Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, कुम्हररास में होम वोटिंग कर रहे वरिष्ठ नागरिक सोनी के घर जाकर होम वोटिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया का किया अवलोकन…

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रविवार को दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के कुम्हाररास निवासी वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास स्थल जाकर होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। वरिष्ठ नागरिक सोनी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की उम्र लगभग 90 साल हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने सोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के तहत मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!