Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का, जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश, भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़ बिरहोर परिवारों से चर्चा…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।

See also  World Lungs Cancer day : लंग्स कैंसर और टीबी के लक्षणों में क्या अंतर है

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!