Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सभापति राजकुमार साहू, जिले के प्रभारी मंत्री का शाल श्रीफल से किये स्वागत

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सभापति राजकुमार साहू सबसे पहले जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम खोखरा के प्रसिद्ध माँ मनका दाई के दर्शन कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर के आसपास आमजनों से भेंट मुलाकात कर भाजपा सरकार के अनेको लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराए और शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी किये। तत्पश्चात श्री साहू ग्राम खोखरा के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पत्रकार पुरुषोत्तम राठौर के पिता स्व. रामकुमार राठौर के दशगात्र  कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये। तत्पश्चात सभापति साहू जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस जांजगीर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर शाल श्रीफल से उनका स्वागत किये। इस दौरान जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सदस्य आशा साव, मोहन कुमारी साहू उमा राजेंद्र राठौर , प्रियंका सिंह , प्रीति अजय दिव्य नेहा साहू संतोषी मनोज रात्रे सेवा सहकारी समिति खोखरा के अध्यक्ष अजय राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि का मौजूद रहे।

See also  ग्राम पंचायत केसला में मनरेगा के तहत 19 लाख रुपए का स्टॉप डैम घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!