Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि 03 पिकप से भैंसो को तस्करी करते बुचडखाना उडीसा लेकर जा रहे है, जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। शिवरीनारायण राघव ईन होटल के सामने मेन रोड के पिकप क्रमांक CG04QU9122, OD26F4334, OD17T8523 के चालको को रोकवाकर देखा तो प्रत्येक पिकअप में 05 नग कुल 15 नग मवेशियो (भैंस) को ठुस ठुस कर एवं रस्यिोंसे बांधकर क्रूरता पुर्वक लेकर जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा छत्तीसगढ कृषक पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4 6,10 एवं पशु क्रुरता अधि. की धारा 11(घ) के तहत कार्यवाही किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 गिरफ्तार आरोपी
01. मुकेश ऐडजा पिता वृंदावन ऐडजा उम्र 26 वर्ष निवासी गोडमुडा बरगढ़
2. राजेश मांझी पिता बुद्धदेव माझी उम्र 26 वर्ष ग्राम खरामल बरगढ़
3. निरंजन कोलारी पिता घनश्याम कोलारी उम्र 25 वर्ष निवासी टेमरी बरगढ़
4. रूपेश कुमार पिता छायाकांता उम्र 20 वर्ष निवासी डुरकी छडा बरगढ़ उडीसा
5. प्रकाश राणा पिता अंकुर राणा उम्र 32 वर्ष निवासी सोडा जिला बरगढ़ उडीसा
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर तारिकेश पाण्डेय, मोहन साहू, आरक्षक खुरेन्द्र शुक्ला, नितीन द्विवेदी, रामकुमार कश्यप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता राजेश केशरवानी उर्फ सूरज, सूरज यादव एवं सुदर्शन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

See also   ‘मोर दुआर-साय सरकार’ अभियान के तहत आवास सर्वेक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!