Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा विवाद, धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

जगदलपुर : जगदलपुर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला की मौत के बाद उसके परिजन गांव के पास शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, महिला के परिजन शव को गांव के समीप स्थित जमीन पर दफनाना चाहते थे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस स्थान को दफनाने के लिए चुना गया है, वह वन भूमि है और वहां अंतिम संस्कार करना नियमों के खिलाफ है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी जमीन बताते हुए वहां शव दफनाने का विरोध किया।

See also  Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की जीत के सूत्रधार! जानिए कितने अमीर और पढ़े-लिखे हैं सुवेंदु अधिकारी…

विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और माहौल शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक चली समझाइश और बातचीत के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए राजी हो गए।

इसके बाद महिला के शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisment

घटना के दौरान क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और समय पर हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ने से बच गई। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इलाके में शांति है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।

See also  एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को CM साय का बड़ा सम्मान, 51 लाख रुपये देने की घोषणा

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!