Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान

धमतरी : धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले परसतराई गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई और पूरे गांव में घटना चर्चा का विषय बन गई।

See also  OMG! 10 हजार रुपये देकर कटवाया अपना प्राइवेट पार्ट, जानिए डेयरी संचालक ने आखिर क्यों की ऐसी हरकत?

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मामले को लेकर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Advertisment

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  CG NEWS : हाईवा के पहिए में आया बाइक सवार, सिर फटा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!